मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
India
जन्मस्थान... शामली जिला शामली उत्तर प्रदेश, कर्मस्थान..... वर्तमान में लखनऊ

मंगलवार, जुलाई 19, 2011

दर्द

मुंबई के जख्म पर मरहम लगाये कौन अब
दौर ये कब तक चलेगा ये बताये कौन अब
कह रहे हैं चल पड़ी रफ़्तार से फिर जिंदगी
जिसने अपनों को है खोया मुस्कुराये कौन अब

बेकसूरों के लहू से ये जमीं क्यूँ लाल है
आदमी ही आदमी का क्यूँ बना अब काल है
हो गए बहरे शिखर पर बैठने वाले सभी
दर्द की आवाज ये दिल की सुनाये कौन अब

मुंबई पीडितों को विनम्र श्रद्धांजलि

रविवार, मई 15, 2011

जीवन की खोज

अमेरिका ने 86 ग्रहों पर जीवन की तलाश करने के लिए पांच करोड डालर की एक परियोजना शुरू की है. आज ही यह समाचार पढ़ा. 
कैसी विडम्बना है कि एक ओर अन्य ग्रहों पर जीवन की तलाश करने में मानव इतना परिश्रम कर रहा है वहीँ दूसरी ओर पर्यावरण को बिगाड़ कर इस धरती से जीवन नष्ट करने में लगा है.
वाह री मानव बुद्धि. 

रविवार, अप्रैल 03, 2011

कप

पोंटिग ने बीवी से चाय मांगी, बीवी ने प्लेट में चाय दे दी, पोंटिग ने कहा अरे प्लेट से कैसे चाय पियूँगा कप तो ला दो. बीवी ने कहा कप तो धोनी ले गया अब प्लेट में चाय पीने की आदत डाल लो
(हिंदुस्तान समाचार पत्र से साभार)