मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
India
जन्मस्थान... शामली जिला शामली उत्तर प्रदेश, कर्मस्थान..... वर्तमान में लखनऊ

रविवार, सितंबर 11, 2011

परेशानी


पिछले एक महीने में एयर टेल ने बड़ा परेशान किया पांच अगस्त को नेट कनेक्शन लखनऊ में ही दूसरे पते पर शिफ्ट करने का निवेदन किया था. बताया गया कि दस दिन और तीन सौ रुपये लगेंगे. मैंने दस दिन प्रतीक्षा की फिर लगभग रोज ही ग्राहक सेवा केंद्र से बात की जहाँ जवाब मिलता कि आज हो जायेगा. हद तो तब हो गई जब महान नेट सेवा प्रदाता एयर टेल ने मेल द्वारा शिफ्टिंग शुल्क जोड़ कर बिल भेज दिया (नए पते पर एक भी दिन सेवा दिए बिना).
एयर टेल के सभी उपलब्ध मेल पतों पर समस्या भेजी कहीं से कोई जवाब नहीं आया, अंततः पूरे छतीस दिन की परेशानी के बाद मैंने एयर टेल को नमस्कार कहते हुए दस सितम्बर से नए सेवा प्रदाता की सेवाएं लेना प्रारंभ कर दी हैं. उम्मीद है अब समस्या नहीं आयेगी.
इस सबके चलते एक महीना नेट की दुनिया से दूर रहा, वापसी करते हुए अच्छा लग रहा है.

मुंबई के बाद अब दिल्ली, फिर वही आतंक फिर वही नेताओं की बयानबाजी कि देश को धमाकों की आदत पड़ गई है.
पता नहीं देश को इनसे निजात कब मिलेगी आतंक से भी और ऐसे नेताओं से भी ?

मंगलवार, जुलाई 19, 2011

दर्द

मुंबई के जख्म पर मरहम लगाये कौन अब
दौर ये कब तक चलेगा ये बताये कौन अब
कह रहे हैं चल पड़ी रफ़्तार से फिर जिंदगी
जिसने अपनों को है खोया मुस्कुराये कौन अब

बेकसूरों के लहू से ये जमीं क्यूँ लाल है
आदमी ही आदमी का क्यूँ बना अब काल है
हो गए बहरे शिखर पर बैठने वाले सभी
दर्द की आवाज ये दिल की सुनाये कौन अब

मुंबई पीडितों को विनम्र श्रद्धांजलि

रविवार, मई 15, 2011

जीवन की खोज

अमेरिका ने 86 ग्रहों पर जीवन की तलाश करने के लिए पांच करोड डालर की एक परियोजना शुरू की है. आज ही यह समाचार पढ़ा. 
कैसी विडम्बना है कि एक ओर अन्य ग्रहों पर जीवन की तलाश करने में मानव इतना परिश्रम कर रहा है वहीँ दूसरी ओर पर्यावरण को बिगाड़ कर इस धरती से जीवन नष्ट करने में लगा है.
वाह री मानव बुद्धि.