मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
India
जन्मस्थान... शामली जिला शामली उत्तर प्रदेश, कर्मस्थान..... वर्तमान में लखनऊ

बुधवार, मार्च 09, 2011

आंसू

हमें देख कर उनकी आँखों से कुछ आंसू टपक पड़े

हम ये समझे के शायद गम रहा जुदाई का


पर


वो आंसू नहीं हम थे
और निगाहों से गिर रहे थे

दीक्षित

शनिवार, जनवरी 01, 2011

नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ मेरा एक नया गीत

माना के मुश्किल हैं टेढ़े भी हैं
सीधे ये जीवन के रस्ते नहीं
पर जिन्दगी रूठ जाती है उनसे
जो रोते ही रहते हैं हंसते नहीं

दुख का ये बादल भी छंट जायेगा
ये एक लम्हा है कट जायेगा
आंसू की माला पिरोना ना तुम
मोती हैं ये इनको खोना ना तुम

आंसू ये तेरे अनमोल है महंगे बडे. हैं ये सस्ते नहीं
हां जिन्दगी रूठ जाती है उनसे जो रोते ही रहते हैं हंसते नहीं


ना भूलना मुस्कुराना कभी
इक दौर अच्छा है आना अभी
रूकना नहीं इस पल में तुझे
खुशियां मिलेंगी कल में तुझे

ये पल तो केवल ठहराव है मंजिल नहीं इसमें बसते नहीं
हां जिन्दगी रूठ जाती है उनसे जो रोते ही रहते हैं हंसते नहीं


माना के ऐसा भी हो जाता है
दिल ये अकेले में रो जाता है
इक कारवां पर तेरे साथ है
सर पे मौहब्बत भरे हाथ हैं

दम दोस्ती का अगर संग हो फिर यूं सुखों को तरसते नहीं
हां जिन्दगी रूठ जाती है उनसे जो रोते ही रहते हैं हंसते नहीं


दीक्षित

रविवार, नवंबर 21, 2010

यादों के बहाने से

 बदलाव
बात पुरानी है मेरे बचपन की तब गांव में रहते थे टेलीविजन नहीं था केवल रेडियो था तब विविध भारती पर एक गीत बहुत लोकप्रिय था ये गोटेदार लहंगा......... इसी गीत की एक पंक्ति थी चुनरी बन जाये तेरी मेरे रूमाल से जिसे सुनकर मेरी बाल बुद्घि बड़ा आश्चर्य करती थी भला छोटे से रूमाल से चुनरी कैसे बन सकती है।
आज समझ आता है कि गीतकार ने दरअसल वक्त से कहीं आगे का गीत लिखा था। आज की पीढ़ी इस गीत को सुनकर बिलकुल आश्चर्य नहीं करेगी क्यों कि आज की तथाकथित रोलमाडल कन्याओं की चुनरी तो क्या पूरी वेशभूषा एक रूमाल से बन सकती है।
यादों के बहाने से आज इतना ही
आपके विचारों का स्वागत है।

रविवार, अक्टूबर 17, 2010

विजयदशमी

युग चाहे कोई भी हो यही रही है रीत सदा
हार बुराई की होती है अच्छाई की जीत सदा


सबको विजयदशमी की शुभकामनाएं